सिवान नगर परिषद में छह माह से ठप विकास केे कार्य होंगे शुरू, कार्यालय की हुई साफ सफाई

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नगर सरकार के गठन के साथ ही करीब छह माह से अधिक समय से ठप विकास के कार्य अब शुरू हो जाएंगेे। इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। वहीं शुक्रवार को नए सरकार की घोषणा के बाद नगर परिषद कार्यालय की साफ-सफाई का कार्य भी शुरू हो गया। बता दें कि बिना सशक्त स्थायी समिति व नगर परिषद बोर्ड के किसी भी बड़ी योजना का काम संभव नहीं था। नगरपालिका चुनाव की शंखनाद की वजह से करीब एक दर्जन से अधिक प्रमुख सड़कों के निर्माण का काम टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद ठप पड़ गया था।

पहली बार इतने दिनों तक आदर्श आचार संहिता लगने की वजह से डेपलपमेंट के काम फंसे रहे। जानकारों की मानें तो नगर की सरकार के गठन के बाद सबसे पहले जिन सड़कों व नालों का टेंडर हो चुका है, उनका वर्क आर्डर जारी किया जाएगा। नगर की नई सरकार बनने के बाद कार्यालय की साफ-सफाई, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद कार्यालय को सुसज्जित करने का कार्य शुरू हुआ। हालांकि शपथ ग्रहण की तिथि का निर्धारण अभी तक नहीं हो पाया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024