परवेज अख्तर/सिवान: शहर के छपरा रोड में मौली के बथान स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर राजद का 27वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज़िलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा ने संविधान में दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा व गरीबों के अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि अधिकारों की प्राप्ति के लिए सभी को एकजुट होने की ज़रूरत है। केंद्र की भाजपा सरकार लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है।
2024 में अल्पसंख्यों, दलितों, पिछड़ों को एकजुट होकर भाजपानीत केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सक्रिय राजनीति में अपना अहम रोल निभा रहा है। सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करें। इस मौके पर उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह पटेल, आजम अली, ओसीहर यादव, अवधेश चौहान, राज किशोर गुप्ता, महासचिव चंद्रिका राम, दीपक यादव, हबीबुल्लाह अंसारी, नंदजी चौरसिया, मकरध्वज यादव, मंटू यादव सहित अन्य राजद नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…