नवजातों के लिए वरदान साबित हो रहा सदर अस्पताल का एसएनसीयू

  • 143 नवजात जून में हुए भर्ती, एक की हुई मौत
  • 15 नवजात के भर्ती होने की व्यवस्था

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू नवजात शिशुओं को नया जीवन देने का काम कर रहा है। खासकर वैसे गरीब घरों के बच्चों को जिनके अभिभावक निजी अस्पतालों में अपने नौनिहालों का इलाज मोटी रकम देकर कराने में असक्षम हैं। जून में सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में 143 नवजात को इलाज के लिए भर्ती लिया गया, इसमें दो बच्चे गंभीर अवस्था में रेफर हुए जबकि एक बच्चे की मृत्यु हो गई। वार्ड में 15 बच्चों के भर्ती होने की व्यवस्था है।

एसएनसीयू के संचालन के लिए प्रशिक्षित नर्स एवं शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। यहां वैसे नवजात को भर्ती किया जाता है जो जन्म लेने के बाद उनकी हालत नाजुक होती है। यह वार्ड निजी अस्पतालों में जन्मे नवजातों के लिए भी जीवन रक्षक साबित हो रहा है।सदर अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर इसराइल ने बताया कि बच्चों के लिए सदर अस्पताल का एसएनसीय वरदान साबित हो रहा है। जून माह में 143 बच्चे भर्ती हुए। इसमें मात्र एक बच्चे की मौत हुई।

साभार:दैनिक जागरण

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026