परवेज अख्तर/सिवान: राजद का प्रतिनिधिमंडल धनौती ओपी क्षेत्र के सरसा के टोला में पहुंचा। इस दौरान वहां मृतक जियाउल रहमान के स्वजनों से मिलकर सांत्वना दी। साथ ही घटना में शामिल बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी करने व उनपर स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की।
बता दें कि 17 अगस्त की रात्रि में ओपी अंतर्गत सरसा के टोला निवासी जियाउल रहमान की हत्या बदमाशों ने सुप्तावस्था में कर दी थी तथा उसके साथ सोए अरमान अंसारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, उपाध्यक्ष आजम अली, नगर अध्यक्ष ई. रमेश कुमार, इम्तियाज आलम, राहुल कुमार यादव, आसिफ रजा तथा मासूम रजा शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…