सिवान: एक माह में टूटी सड़क, लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड क्षेत्र के कटवार बारीटोला गांव में हुई पेवर ब्लॉक से सड़क निर्माण के बाद एक महीने के अंदर ही धंस जाने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार इसकी शिकायत करने के बावजूद भी जनप्रतिनिधि द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई. जिसके बाद शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा. स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी किया. ग्रामीणों में फूल माला देवी ने बताया कि यह सड़क कच्ची थी और हम लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी. जिसके बाद हम लोगों ने इसकी मांग किया. यह सड़क नल जल नाली गली योजना के तहत पेवर ब्लॉक द्वारा बनाई गई. लेकिन सड़क एक महीने बाद ही धंस गई और लोगों को आना जाने में परेशानी होने लगी. यह मामला बहुत दिनों से चल रहा है.

इसकी शिकायत स्थानीय प्रतिनिधि से लेकर जिला मुख्यालय तक किया गया है. इसक बाद प्रमुख और इंजीनियर भी इसकी जांच के लिए आए. लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया. वही कटवार बारी टोला के वार्ड संख्या 13 के मुन्नी देवी ने इस रोड को बनवाई थी. उनसे हम लोगों ने कई बार गुहार लगाई. लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा और न ही इसकी मरम्मत कराने की बात कही. जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश था और लोगों ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि इसके बावजूद भी इस सड़क की मरम्मत नहीं होती है, तो हम लोग सड़क जाम करेंगे. प्रदर्शन करने वालों में सोनिया देवी, कृष्णावती देवी, लाल बाबू यादव, जितेंद्र यादव, श्रीराम यादव, साधु यादव, बाबुनंद यादव, बृजलाल यादव, रंजीत कुमार, विराट व सुमन यादव शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024