सिवान: चंद मिनटों में 9 किलो सोना और 8 किलो चांदी लूट लिए लुटेरे

  • लूटने के बाद दक्षिण दिशा में फरार हुए अपराधी
  • चार बाइक पर आठ अपराधी थे सवार

परवेज अख्तर/सिवान: सोमवार की शाम करीब पौने सात बजे सिवान शहर के व्यस्तम इलाका कसेरा टोली मोड़ के समीप स्थित चर्चित अर्चना ज्वेलर्स में बाइक सवार आठ अपराधियों ने धावा बोल दिया.और चंद मिनटो में ही अपराधी 9 किलो सोना और आठ किलो चांदी लूट कर फरार हो गये.घटना के सम्बंध में घायल आभूषण दुकान मालिक सुरेश प्रसाद उर्फ सुभाष प्रसाद ने अपने फर्द बयान में कहा है कि हमलोग दुकान में थे तबतक दुकान में आठ की संख्या में अपराधी प्रवेश किये और दुकान में लूट पाट करने लगे तभी हमने इसका विरोध किया तब एक अपराधी ने मेरे ऊपर गोली चला दिया लेकिन गोली मेरे पैर के जांघ लग गयी और मैं खून से लताफत हो गया.जिसके बाद मेरे गले का सोने चैन एक अपराधी ने निकाल लिया.गोली लगने के बाद सभी लोगो को बंधक बनाते हुए दुकान के सभी जेवर जिसमे 9 किलो सोना और 8 किलो चांदी लेकर फरार हो गए.उन्होंने यह भी कहा है कि लुटे गये सभी आभूषणों की कीमत तकरीबन चार करोड़ रुपये बताई गई है.उन्होंने यह भी कहा कि लूट करने वाले सभी अपराधीयो की उम्र 20 से 25 वर्ष तक कि थी.लेकिन खास बात यह है कि सभी अपराधी भोजपुरी भाषा में बातें कर रहे थे.उन्होंने अपने फर्द बयान में यह भी कहा है कि सभी अपराधी रेसिंग बाइक और स्प्लेंडर पर थे और लूट के बाद दक्षिण दिशा की ओर फरार हो गए.इधर पुलिस ने पीड़ित के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है.

एक पहना था टोपी तो दो हेलमेट और मास्क

उन्होंने अपने आवेदन में यह भी कहा हैं कि लूटने आये आठो अपराधियो में एक टोपी और दो मास्क जबकि सभी अपने चेहरे को छुपाने के लिए मास्क पहने हुए थे. इधर घटना के बाद सभी अपराधी दहशत मचाने के उद्देश्य से हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

रैकी के बाद दिया गया घटना को अंजाम

आभूषण दुकान में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियो ने पहले रैकी किया जिसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया गया.और घटना को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो गए.

गस्ती के मौजूदगी में भी हो गयी लूट

शहर में चोरी लूट ,हत्या आम बात हो गया है.अपराधी पुलिस गस्ती से भी नही डरते है.क्योंकि लूट की घटना तकरीबन सात बजे हुई और नगर थाने की पुलिस गस्ती भी उसी क्षेत्र में गस्ती कर रही थी लेकिन उसके बावजूद भी लूट हो गयी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026