Categories: पटना

बालू खनन कंपनी ने बिहार सरकार को लगाया करोड़ों का चूना, 11 करोड़ 72 लाख राजस्व क्षति का FIR दर्ज

औरंगाबाद: सोन नदी में बालू खनन का ठेका लेने वाली आदित्य मल्टीकाम कंपनी पर करोड़ों रुपये की बालू चोरी (अवैध प्रेषण) की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। खनन पदाधिकारी आजाद आलम के द्वारा कंपनी पर रविवार को 22 लाख 47 हजार 700 घनफीट बालू चोरी के मामले में बारुण थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कंपनी पर 11 करोड़ 72 लाख 50 हजार रुपये की सरकारी राजस्व की क्षति करने के मामले में यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। हालांकि प्राथमिकी में कंपनी के किसी व्यक्ति को नामजद नहीं बनाया गया है।

खनन पदाधिकारी ने बताया कि बारुण थाना क्षेत्र के खेमदा बालू घाट की 16 सितंबर को जांच की गई तो 18000 घनफीट बालू अंकित है पर पीएमयू के द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रतिवेदन के अनुसार उक्त बालू घाट पर 22,65,700 घनफीट बालू का भंडारण पाया गया है। जांच में पाया गया कि अनुज्ञप्तिधारी कंपनी के द्वारा बिना ई-चालान के 22,47,700 घनफीट बालू का अवैध प्रेषण किया गया है। कंपनी के द्वारा 11,72,50,032 रुपये सरकारी राजस्व की क्षति की गई है। खनन पदाधिकारी ने बताया कि क्षति की यह राशि कंपनी से वसूलनी है।

खनन पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस के अनुसंधान में बालू की चोरी करने के मामले में फंसी अनुज्ञप्तिधारी कंपनी के मालिक, संचालक एवं कर्मियों के नाम का पता चलेगा। बता दें कि इसके पहले भी इस कंपनी के मालिक एवं कर्मियों पर करीब 30 करोड़ से अधिक राजस्व की क्षति के मामले में बारुण, नवीनगर, रिसियप थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हालांकि पुलिस के अनुसंधान में सुस्ती के कारण अबतक इस मामले में कंपनी के मालिक एवं प्रबंधक पर किसी भी तरह की पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई है। अबतक पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की चर्चा खूब हो रही है। अनुसंधान में कंपनी के मालिक एवं प्रबंधक का नाम सामने आया है कि नहीं इसकी भी जानकारी नहीं मिली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026