सिवान: पुलिस लाइन में 80 लाख की जब्त शराब की बोतलों पर चला रोलर

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन तथा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सदर सीओ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव की मौजूदगी में जिले के 18 थानों में जब्त लगभग लगभग नौ हजार लीटर देसी व विदेशी शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया गया।

विनिष्ट किये गये शराब की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी जा रही है। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि आदेश के बाद थानों में जब्त शराब पर रोलर चलाया गया। सभी थाने के थानाध्यक्ष व अधिकारियों के देखरेख में वीडियोग्राफी कर शराब का विनष्टीकरण किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026