✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
पूर्व मंत्री व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी विक्रम कुंवर को रविवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसकी शिकायत उन्होंने नगर थाना में की थी। आवेदन मिलने के बाद नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने मामले की जांच कर एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा को जानकारी दे दी है। मामले में एसपी ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि जिस व्यक्ति ने पूर्व मंत्री को काल किया था वह मोबाइल धारक सराय ओपी क्षेत्र के मटुक छपरा निवासी ओम प्रकाश मिश्रा है।
ओम प्रकाश मिश्रा के संबंध में जांच की गई तो जानकारी मिली कि वह वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तथा जिला शांति समिति के सदस्य हैं।जांच के क्रम में यह बात भी सामने आई कि ओम प्रकाश मिश्रा एवं पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर के बीच पूर्व में जिला रेड क्रास के चुनाव में भी किसी चुनावी मुद्दा को लेकर आपस में मतभेद हुआ था।धमकी देने अथवा रंगदारी की मांग किए जाने की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया मामला राजनीतिक प्रतिद्धंदता का प्रतीत हो रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…