परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार की देर शाम को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन तथा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सदर सीओ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, उत्पाद निरीक्षक की मौजूदगी में जिले के विभिन्न थानों के लगभग 373 कांडों में जब्त लगभग 13 हजार लीटर शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया गया. विनिष्ट किए गए शराब की बाजार में अनुमानित कीमत 75 लाख रुपए आंकी जा रही है.
शराब विनिष्ट के लिए नगर थाना, मुफस्सिल थाना, महादेवा ओपी, उत्पाद व अन्य थाने के थानाध्यक्ष शराब लेकर आए थे.उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि आदेश के बाद थानों में जब्त 13 हजार लीटर शराब पर रोलर चलाया गया. इसकी कीमत लगभग 75 लाख की है. इसके पूर्व में हजारों लीटर शराब नष्ट किया गया था उस समय भी तकरीबन एक करोड़ रुपए के शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाया गया था. शराब विनिष्टीकरण का कार्य देर रात तक चलता रहा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…