तरवारा: शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार जेल, बाइक जब्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी पुलिस ने 35 पैकेट 180 एमएल शराब बरामद किया. साथ ही बाइक भी जप्त कर ली. पुलिस ने शराब कारोबारी कतालपुर गांव निवासी रोहित शाह तथा निकेश साह को गिरफ्तार कर लिया. बतादें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रोहित शाह तथा निकेश शाह बाइक से शराब की होम डिलीवरी करने जा रहा है.

जिसको लेकर आनन-फानन में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन करते हुए छापेमारी की गई. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. वहीं उन्होंने बताया कि पूर्व में दर्ज शराब कांड में रोहित शाह तथा निकेश शाह को जेल भेजा गया था. जिसमें जमानत पर दोनों रिहा होकर घर पर रहकर शराब का कारोबार कर रहे थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026