परवेज अख्तर/सिवान: यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को आरपीएफ ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मामले में उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि उनके नेतृत्व में सिपाही नागेंद्र यादव, सुभाष यादव, आबिद अली एवं आरक्षी राजू साह प्लेटफार्म पर अपराधिक गतिविधि निगरानी व गश्त कर रहे थे। तभी एक यात्री का मोबाइल तीन व्यक्ति झपट्टा मारकर लेकर भागने लगे।
जिसे स्टाफ के साथ दौड़ाकर घेरकर पकड़ लिया गया। उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार युवक गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला निवासी सन्नी कुमार हैं। पूछताछ करने पर उसने दूसरे साथी का नाम मीरगंज निवासी विशाल बताया। गिरफ्तार के पास से एक मोबाइल को बरामद किया गया।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…