सिवान: आरपीएफ ने जंक्शन पर श्वान दस्ता से कराई जांच

परवेज अख्तर/सिवान: मतगणना को लेकर मंगलवार को जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी व श्वान दस्ता द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी एवं जांच की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मतगणना को लेकर सिवान जंक्शन परिक्षेत्र में प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था हेतु मुस्तैदी रखने तथा उच्च अधिकारियों द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेल पुलिस तथा श्वान दस्ता छपरा द्वारा प्लेटफार्म संख्या 1, 2 ,3 ,4, 5, पार्सल कार्यालय, प्रतीक्षालय, आरक्षण केंद्र, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, टावर बैगन परिक्षेत्र की तरफ सघन निगरानी एवं चेकिंग की गई। कहीं से भी कोई संदेहास्पद, संदिग्ध व्यक्ति या सामान की सूचना प्रकाश में नहीं आई।

मतगणना को लेकर शहर की दुकानें रहीं बंद

मतगणना को लेकर मंगलवार को शहर की लगभग दुकानें बंद रहीं। वहीं थाना मोड़ से डीएवी मोड़ तक की सारी दुकानों को दुकानदारों द्वारा बंद कर दिया गया था। इसे स्थानीय लोगों के साथ-साथ ग्रामीणों से आए लोगों को परेशानी हुई। दुकानें बंद होने से लोगों को जरूरी सामान नहीं मिला पाईं।

मतगणना केंद्र में नहीं आ सके कार्यकर्ता

मतगणना केंद्र के आस-पास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। चप्पे-चप्पे में पुलिस तैनाती थी। इस कारण मतगणना केंद्र के समीप एक भी कार्यकर्ता नहीं पहुंच सके। इसके पूर्व के चुनाव में सुबह से ही मतगणना केंद्र पर कार्यकर्ता पहुंचकर नारेबाजी करने लगते थे,लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। मतगणना केंद्र पर कार्यकर्ताओं के नहीं पहुंचने के कारण कोई भी नारेबाजी नहीं हो सकी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026