✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
महाराजगंज से लगातार तीन बार लोकसभा सदस्य के लिए चुने गए जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के समर्थकों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को पत्र भेजकर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। बुधवार को दिल्ली रवाना कराने के बाद भगवानपुर पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गुरुवार को भगवानपुर बाजार स्थित मोती मार्केट में सुनील ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व गृह मंत्री अमित शाह तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भेजकर महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार चुनाव जीतने वाले जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को कैबिनेट मंत्री का पद देने की मांग करते हुए कहा है कि सिग्रीवाल के मंत्री बनने से महाराजगंज का गौरव बढ़ेगा तथा क्षेत्र का बहुमुखी विकास होगा। बैठक में वीरेंद्र सिंह, दारा सिंह, चंदन सिंह, राकेश सिंह, श्रीनिवास शर्मा, विजय शर्मा, डा. उमाशंकर साहू आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…