Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

…..और जब चरखा की तरह नाचने लगे डियूटी के दौरान चिकित्सक, अपने विराजमान कुर्सी से नाम नहीं ले रहे थे कभी भी उठने का

  • सिवान ऑनलाइन न्यूज़ ने 2 दिन पूर्व छेड़ा था चिकित्सक के विरुद्ध अभियान
  • गुरुवार को पूरे दिन चिकित्सक द्वारा नहीं लिखी गई जांच व सिटी स्कैन
  • परिजनों को मिली थोड़ी राहत

परवेज़ अख्तर/सिवान :-  …..और जब चरखा की तरह नाचने लगे ड्यूटी के दौरान चिकित्सक, जिन्होंने अपने ड्यूटी के कार्यकाल में आज तक अपने विराजमान कुर्सी से उठकर मरीजों तक पहुंचने का नाम नहीं ले रहे थे। आम जनमानस की शिकायत पर 2 दिन पूर्व सिवान ऑनलाइन न्यूज की टीम ने सिवान सदर अस्पताल का मुआयना किया। मुआयना के क्रम में लोगों द्वारा बताई गई बातें सत्य साबित हुई। इसी को लेकर सिवान ऑनलाइन न्यूज़ ने चिकित्सक के विरुद्ध अभियान चलाना शुरू किया। सिवान ऑनलाइन न्यूज़ पर इनका करतूत उजागर होते हैं पूरे अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए। इसी क्रम में गुरुवार को जब इनकी ड्यूटी पड़ी तो कुर्सी पर बैठने की बात कौन कहे वे पूरे दिन सदर अस्पताल में चरखा की तरह नाचते नजर आने लगे।

अस्पताल में आए सभी मरीजों के पास जाकर बारी- बारी से उन्हें जांच करने में मशगूल रहे। छोटी-छोटी रोगों में जांच तथा सीटी स्कैन लिखने वाले चिकित्सक द्वारा गुरुवार को अपने ड्यूटी के दौरान एक भी जांच तथा सीटी स्कैन मरीजों को नहीं लिखी गई। जिससे गरीब तबके के मरीजों को बड़ी राहत मिली। अब देखना है कि इनका कार्यकलाप वही रहता है या उसमें परिवर्तन ? यह तो गर्व की बात है। यहां बताते चले कि सदर अस्पताल सिवान में पदस्थापित डॉ अरुण कुमार चौधरी के ड्यूटी के दौरान गरीब तबके के लोग काफी परेशान व हैरान रहते थे।

मरीज के परिजनों के बार-बार कहने के बावजूद भी वे अपने विराजमान कुर्सी से उठना मुनासिब नहीं समझते थे। सरकारी मुलाजिम होने के चलते परिजन कुछ नहीं बोल पा रहे थे। उनके ड्यूटी के दौरान कोई ऐसा सरकारी पूजा न होता था की जिसमें जांच तथा सीटी स्कैन इनके द्वारा न लिखी जाती थी। कारण यह था कि शहर के कई नामी-गिरामी जांच सेंटर से इनको बंधी बधाई मोटी रकम प्रत्येक जांच पर मिलती थी। लगातार छह महीना से डॉ अरुण कुमार चौधरी प्रत्येक पुर्जा पर इतना न अत्यधिक जांच व सीटी स्कैन मरीजों को लिख दिए थे कि लोगों ने इनका नामकरण सीटी स्कैन वाले चिकित्सक तक रख दिया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024