Barharia Siwan News

बड़हरिया में एडीएम व अन्य पदाधिकारियों ने की खाद डीलर की दुकान की जांच

परवेज अख्तर/सिवान :- जिला अधिकारी के अमित कुमार पांडे के निर्देश पर प्रखंड की सभी पंचायतों में अभियान चलाकर खाद व बीज डीलर की दुकानों की जांच पॉस मशीन के माध्यम से की गयी. जिस दौरान वरीय अपरसमहर्ता अनु कुमारी, बीडीओ अशोक कुमार, बीएओ रवि शुक्ला आदि ने बहुआरा कादिर व तीनभीड़िया कला पंचायत के डीलर की दुकानों की जांच पॉस मशीन द्वारा की. जांच अभियान में अलग अलग पंचायत में जांच टीमों का गठन किया गया था.

इसमें दुकानदार की गोदाम में यूरिया, बीज, डीएपी खाद सहित अन्य सामान का वितरण सहित लाइसेंसधारी की दुकान की स्टॉक की जायजा लिया गया.वरीय अपर समहर्ता अनु कुमारी ने बताया कि जांच के क्रम में सभी दुकानों की स्टॉक ठीक पाया गया. सरकार किसानों को कृषि के लिए खाद, बीज सहित जरूरियात समान मुहैया करा रही है.जिससे किसानों को खेती करने में कोई परेशानी नहीं हो.

जांच टीम में एटीएम सतीश सिंह ने औराईं व पकड़ी,कृषि समन्यवक रविप्रकाश पाठक ने पंचायत कैलगढ़ दक्षिण, अमरेंद्र कुमार दीक्षित ने लकड़ी दरगाह, विजेंद्र कुमार सिंह ने रसूलपुर व माधोपुर पंचायत, संजय शाह ने नवलपुर व बहुआरा कादिर, विजय सिंह ने सुंदरपुर व हथिगाईं, एटीएम रविशंकर सिन्हा ने बड़हरिया, रामविचार मांझी ने पड़रौना खुर्द व कोइरीगांवा, रामअयोध्या पंडित ने बालापुर व सदरपुर, गुड्डू श्रीवास्तव ने रामपुर व बहादुरपुर नित्यानंद पांडेय ने भामोपाली व तेतहली पंचायत के खाद डीलर की दुकानों की जांच की.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026