सिवान सदर: महावीरी मेला एवं अखाड़ा को ले हुई शांति समिति की बैठक

परवेज़ अख्तर/सिवान: नगर थाना में शांति समिति की बैठक आहूत की गई. बैठक की अध्यक्षता सदर बीडीओ विनीत कुमार ने किया. बैठक में मुख्य रूप से 19 अगस्त की रात्रि तथा 21 अगस्त को दिन में आयोजित महावीरी मेला एवं अखाड़ा के संबंध में विचार विमर्श किया गया. थाना अध्यक्ष श्री जयप्रकाश पंडित ने बताया कि सिवान में महावीरी अखाड़ा एवं जन्माष्टमी को अत्यंत श्रद्धा एवं प्रेम से मनाया जाता है. उन्होंने आगे बताया कि इस बार भी उम्मीद की जाती है कि नगर में शांतिपूर्ण माहौल में इस पर्व को मनाया जाएगा. श्री पंडित ने इस अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के संबंध में लोगों को बताया.

बैठक में उपस्थित अनुज्ञप्ति धारियों ने खराब सड़कों की मरम्मत तथा नालियों की सफाई पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया. थानाध्यक्ष ने साफ तौर पर शांति समिति के सदस्यों सदस्यों से निवेदन किया के डीजे का प्रयोग सर्वथा प्रतिबंधित रहेगा. डीजे का प्रयोग पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में केंद्रीय अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार जयसवाल, वरीय उपाध्यक्ष राजीव रंजन राजू, विकास कुमार सिंह जीसू, संरक्षक प्रमिल कुमार गोप, प्रोफेसर इसरार, शंकर प्रसाद, फजले बाबू,उमेर फरीद, दयानंद प्रसाद,सुग्रीव प्रसाद,कृष्ण जी, राजकुमार बांसफोर,रामबाबू सोनी, सैयद माज अर्फी,संजय कुमार, मुन्ना प्रधान,विजय शाह,कुंवर अग्रवाल,ललन जी प्रसाद, सुधा सोनी, हीरा लाल सोनी,आमिर नसीम,सलीम सिद्दीकी समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024