सिवान: राष्ट्रीय लोक अदालत में 10 न्यायिक बेंच करेगी मामलों का निस्तारण

परवेज़ अख्तर/सिवान: सिविल कोर्ट सीवान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. जिसमें 10 न्यायिक बैंच मामलों का निस्तारण करेगी. प्रत्येक बेंच में 10 न्यायिक पदाधिकारी तथा सहयोगी के रूप में पैनल अधिवक्ता मौजूद रहेंगे. न्यायिक पदाधिकारियों में अपर जिला न्यायाधीश विजय कृष्णा सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी इंद्राणी किशकु, एसडीजेएम हिना मुस्तफा के अलावे अवर न्यायाधीश शंभू दास, अमित कुमार पांडे, डीके राय, अरुण कुमार तिवारी,प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी सावित्री, अंजलि सिन्हा, सुमन चंद्रा की उपस्थिति रहेगी. सहयोगी अधिवक्ताओं के रूप में ब्रजेश कुमार दुबे, प्रमोद रंजन, अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, राम मनोहर सिंह, पशुपति सिंह, गणेश राम, अनिल कुमार,संगीता देवी,राजकुमारी देवी की उपस्थिति रहेगी.

सभी मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया जाएगा. सुलह योग्य सभी प्रकार के मामले जैसे फौजदारी दीवानी बिजली टेलीफोन ग्राम कचहरी के मामले पारिवारिक मामले क्लेम के मामले श्रम के मामले तथा सभी प्रकार के बैंकों के मामले भी निष्पादित किए जाएंगे. पक्षकारों की सुविधा को देखते हुए पूछताछ केंद्र भी बनाया जाएगा. प्राधिकार के सचिव आशुतोष कुमार राय एवं प्राधिकार के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश अजीत कुमार सिन्हा की देखरेख में मामलों का निस्तारण संध्या पांच बजे तक या उससे भी अधिक समय तक चलेगा. कई सामाजिक संस्थाएं भी पक्षकारों के सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगी. सभी न्यायिक पदाधिकारियों के सहयोग के लिए बैंक क्लर्क भी उपस्थित रहेंगे तथा लोक अदालत के पेशकार भी समय समय पर अपनी सेवाएं प्रदान करते रहेंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026