सिवान: समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व सांसद के पुत्र ओसामा की मुलाकात

मुलाकात के बाद जुल्फिकार अली भुट्टो ने राजद पर साधा निशाना

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: राजद के कद्दावर नेता सह पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के निधन बाद रविवार को समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो ओसामा शहाब से मिलने उनके पैतृक गांव प्रतापपुर पहुंचे थे. इस दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे. बंद कमरे के अंदर ओसामा और जुल्फिकार अली भुट्टो की घंटों बातचीत हुई. मुलाकात के बाद जुल्फिकार अली भुट्टो ने राजद पर निशाना साधते हुए कहाकि शहाबुद्दीन जब तक जिंदा रहे लालू यादव के साथ पूरी इमानदारी के साथ रहे. जब वे दिल्ली में इलाजरत थे तो उनके मिलने लालू परिवार का कोई सदस्य नहीं गया.

निधन के 10 दिन बाद कोरम पूरा करने और अपनी लाज बचाने के लिए तेजप्रताप आए, लेकिन तेजस्वी कौन से विशेष काम में व्यस्त हैं जो सीवान अब तक नहीं पहुंचे. सीवान सहित पूरे प्रदेश के मुस्लिम यह जान चुके हैं कि लालू परिवार मुस्लिमों को अपनी सत्ता सुख के लिए इस्तेमाल करने का काम करता है. हमारी पार्टी शुरू से मो. शहाबुद्दीन के साथ थी और अब ओसामा के हर कदम से कदम मिलाकर चलेगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम राजद का साथ देंगे. तेजस्वी हमेशा मुस्लमानों के साथ छल करते हैं. इस दौरान पार्टी के जिला महासचिव असलम अंसारी, प्रदेश महासचिव फकरुद्दीन कुरैशी, छोटू खान, दीपक गिरि, मोहन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी ने ओसामा शहाब को ढाढ़स बंधाया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026