तरवारा: प्राथमिकी दर्ज कराने जा रहे पीड़ित से मारपीट, बेटी के साथ आरोपियों ने की बदतमीजी

बीते दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई थी मारपीट

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के हाजी पुरवा गांव में हुई जमीनी विवाद को लेकर मारपीट मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कराई तो बाजार जाने के क्रम में दूसरे पक्ष ने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुये उसकी बेटी के साथ बदतमीजी की. पीड़ित की बेटी ने किसी तरह भागते हुए थाने में जाकर न्याय की गुहार लगाई है. घटना के संबंध में हाजी पुरवा गांव निवासी कन्हैया लाल साह की बेटी ने अपने आवेदन में कहा है कि हाजी पुरवा गांव में विवादित जमीन खाता नंबर 87 सर्वे नंबर 1160 है .जिस पर कोर्ट में मामला चल रहा है. यह जमीन मेरे पिता की है. इसका कागजात भी है. 21 मई को विपक्षी प्रभुनाथ महतो व उनके पुत्र सुनील महतो हरे पेड़ की उस जमीन से कटाई कर रहे थे कि हम लोगों ने इसका विरोध किया.

तभी विपक्षी द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई. जिसका शिकायत थाने में की गई है. रविवार की सुबह तकरीबन 9 बजे अपने पिता के साथ मैं नवका बाजार जा रही थी. बाजार पहुंचते ही सुनील महतो अपने मेडिकल दुकान से निकला और मेरे पिता का कॉलर पकड़कर गाली देते हुए कहा कि तुम मेरे खिलाफ थाने में शिकायत करते हो, इसके बाद मेरे पिता की पिटाई करने लगा. पिटाई देख मैं चिल्लाने लगी. इतने में सुनील के पिता प्रभुनाथ महतो और उनके साथ दो और लोग पहुंच गए तभी सुनील महतो ने मेरे पिता के गले में गमछा डाल कर जान से मारने की नियत से खिंचने लगा. जिसका बीच बचाव करने के लिए मैं गई तो सुनील महतो और उनके दोनों भाइयों ने मुझे पकड़ लिया और बदतमीजी भी की. इसके बाद मैं किसी तरह उन लोगों से जान बचाकर भागती हुई थाने पहुंची. जहां युवती ने जान की गुहार लगाई हैं. इधर पीड़ित का आवेदन लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026