परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के दाहा नदी पुल के समीप नगर परिषद के कचड़ा वाहन से एक कार में टक्कर हो गई। जब कार चालक नगर परिषद के नए भवन में पहुंचकर पूछताछ करनी शुरू की तो सफाईकर्मी एकजुट होकर हंगामा करने लगे। इसके बाद नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम व मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गोंड के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर जीरादेई थाना क्षेत्र के भटवलिया निवासी दिलीप राय अपने स्वजनों के साथ शहर से जा रहे थे।
तभी दाहा नदी पुल के समीप नगर परिषद के कचरा ढोने वाले वाहन से कार की टक्कर हो गई। इसके बाद नगर परिषद का वाहन चालक अपनी गाड़ी लाकर गोदाम में खड़ी कर दिया। जब वे पूछताछ करने पहुंचे तो तभी सफाईकर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे नगर इंस्पेक्टर ने मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोनों पक्षों को भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…