परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद के सफाईकर्मियों की हड़ताल ने गुरुवार को उग्र रूप धारण कर लिया। नगर परिषद के सहायक निर्भय पांडेय, संविदा सहायक अमरजीत कुमार समेत एक अन्य कर्मी का प्रभार बदले जाने के मामले को लेकर हड़ताल पर डटे सफाईकर्मियों ने गुरुवार को जमकर बवाल किया। इस दौरान महिला सफाई कर्मियों ने कचरे को जेपी चौक व आस-पास ले जाकर फेंक दिया। साथ ही अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद की। उनका कहना था कि जबतक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वह हड़ताल से नहीं लौटेंगी। इधर, जेपी चौक पर महिला सफाईकर्मियों के अचानक से उतर कर कचरा फेंके जाने से मुख्य बाजार में अफरातफरी मच गई।
चारों तरफ देखते-देखते कचरा पसर गया। मजबूरन लोग उसी बीच से आने-जाने को विवश दिखे। इधर, नगर परिषद प्रसाशन के लाख-समझाने बुझाने के बाद भी सफाईकर्मी काम पर नहीं लौटे तो ईओ राहुलधर दुबे भाड़े के कर्मियों के साथ गुरुआर को सफाई कराने निकले। बताया जा रहा कि इस दौरान ईओ ने सफाई कर्मियों से काम पर लौटने की अपील की, जिसे अनसुना कर दिया गया। इसके बाद जेपी चौक पर कचरा उठा रहे निजी कर्मियों को जहां महिला सफाई कर्मियों ने कार्य नहीं करने दिया, वही जमा कचरा उठा-उठा कर फेंकने लगीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…