सिवान: सात कर्मी समेत 25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद प्रशासन ने जेपी चौक पर सफाईकर्मियों द्वारा किए गए हंगामा व कचरा फेंकने की घटना के बाद टॉउन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले में यूनियन नेता अमित कुमार गोंड, आजाद बांसफोर, शत्रुध्न बांसफोर, आजाद बांसफोर निर्भय कुमार पांडेय, अमरजीत कुमार व संजय रावत समेत 20 से 25 अज्ञात को आरोपित किया गया है। नगर परिषद के ईओ राहुलधर दुबे ने एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में इस बात का उल्लेख किया गया है कि इनके द्वारा 20-25 सफाईकर्मियों को उकसाने के साथ ही घेरकर हाथापाई करते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

सफाई व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए पदाधिकारी व पार्षदों के साथ अभद्र बर्ताव किया गया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने एसटीएसटी के तहत मुकदमा कराने व बेइज्जत करने की भी धमकी दी। टाउन थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद ईओ ने नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन बबलू चौहान, वार्ड पार्षद अमित कुमार सोनू व उदय कुमार वर्मा समेत अन्य की मौजूदगी में नगर परिषद के गोदाम में ताला लगवा दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026