Siwan News

सिवान सांसद और बेटे को जान से मारने की धमकी

परवेज अख्‍तर, सिवान : सांसद ओमप्रकाश यादव और सांसद पुत्र चंद्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव को किसी अज्ञात द्वारा शनिवार को कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई है। यह कॉल सांसद पुत्र सह भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्र विजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव के मोबाइल पर आई थी। इसके बाद हैप्पी यादव ने दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे सांसद पुत्र हैप्पी यादव के मोबाइल नंबर 9431439282 पर +301 से फोन आया। फोन करने वाला व्यक्ति ने सांसद पुत्र द्वारा फेसबुक पर मो शहाबुद्दीन को लेकर एक पोस्ट किया गया था जिसको लेकर कॉल करने वाला युवक ने सांसद पुत्र को धमकी देते हुए पोस्ट को जल्द डिलीट करने को कहा जिस पर सांसद पुत्र ने आपत्ति जताई तो पिता-पुत्र को जान से मार देने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद सांसद पुत्र ने नार्थ एवन्यू दिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में सांसद पुत्र ने बताया की वे फेसबुक पर 22 मार्च को सिवान में राजद के भूख हड़ताल पर उन्होंने पोस्ट किया था, इसको ही लेकर शनिवार को अज्ञात का कॉल आया एवं मुझे गाली देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मुझे एवं मेरे पिता को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहां कि जब केंद्र एवं राज्य में हमारी सरकार नहीं थी तब हम ऐसी राजनीति का मुकाबला किए हैं। यह ओछी हरकत है। मोदी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी परेशान हैं। ऐसी धमकियों से हमारी राजनीति एवं निजी जीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सिवान की जनता का साथ और आशीर्वाद है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026