परवेज अख्तर, सिवान : युवा द्वारा रामनवमी के पूर्व एमएच नगर के निजामपुर गांव में निकाली गई बाइक शोभा रैली के दौरान कर्बला होकर गुजरी सड़क से बाइक रैली निकलना विवाद का कारण बन गया। एक पक्ष द्वारा सड़क में बांस लगाने के बाद मार्ग को जब अवरुद्ध कर दिया गया तो उसी गांव के लोगों ने प्रशासन को मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना दी। सूचना पाकर एसडीओ अमन समीर और एएसपी कार्तिकेय शर्मा वहां पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत के बाद मामले को शांत करा वहां से पांच पांच गाड़ियों को पास कराने पर सहमति बनाई। लेकिन पुलिस के वापस लौटते ही मामले में पथराव शुरू हो गया और वहां देखते ही देखते स्थिति अनियंत्रित हो गई।
बगीचे में छिपे थे कई युवा
घटना के बाद निजामपुर बगीचा में दर्जनों बाइक सवार पथराव की घटना के बाद छुप कर बैठे थे। इसके बाद जैसे ही उन्हें मौका मिला सभी वहां से अपनी अपनी बाइक को छोड़कर फरार हो गए।
रात भर दौड़ती रही गाड़ियां
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसपी ने वहां देर शाम तक कैंप किया। कैंप करने के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया और आसपास के छह थानों के थानाध्यक्षों की तैनाती कर दी गई।
गांव छोड़कर भागे ग्रामीण
घटना के बाद गांव में जब पुलिस ने उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू की तो गांव के युवा घर छोड़कर भागने लगे। खबर लिखे जाने तक पूरे गांव में सन्नाटा पसारा हुआ था और पुलिस गाड़ियां गश्त कर रही थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…