सिवान: एसबीआई पेंशनर्स का खुला कार्यालय, समस्याओं का होगा समाधान

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में अवकाश प्राप्त कर्मचारी संघ के नए कार्यालय का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सोनी, मुख्य प्रबंधक राजेंद्र शंकर श्रीवास्तव, व्यवसायिक कार्यालय के मानव संसाधन के प्रबंधक मनाेज कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान एसबीआई पेंसनर्स संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि एसबीआई के पेशनरों के समक्ष आने वाले समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा।

 

उप सचिव भोला चौधरी ने कार्यालय प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों व अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों को उनके योगदान के लिए अवकाश प्राप्त कर्मचारी संघ, भारतीय स्टेट बैंक के जिला इकाई की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर अध्यक्ष अवधेश पांडेय, सचिव नंदकिशोर सिंह, अंकेक्षक टुनटुन प्रसाद, कोषाध्यक्ष आदित्य विनोद, विजय कुमार सिंह, बालेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार वर्मा, सत्यप्रकाश खरे, आलोक कुमार वर्मा व महिला सदस्य संगीता कुमारी के अलवार सभी पेंशनर सदस्य व मुख्य शाखा के सभी पदाधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026