परवेज अख्तर/सिवान: शहर के डीएवी हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज में शनिवार को बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड जिला काउंसिल के पुनर्गठन को ले बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से प्रारंभ हुआ। इसके बाद भारत स्काउट गाइड के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। बैठक के क्रम में अगले पांच वर्ष के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार को सभापति मनोनित किया गया।
वहीं उप सभापति के रूप में जिले के वरिष्ठ शिक्षक नेता वागिंद्रनाथ पाठक, समाजसेवी सह पूर्व मुखिया शैलेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य बसंतपुर हाईस्कूल विक्रमा प्रसाद यादव, विद्या भवन महिला कालेज की प्रो. डा. रीता शर्मा, पूर्व नगर परिषद सदस्य रंजना श्रीवास्तव, पूर्व नगर परिषद सदस्य लिसा लाल एवं विशेष आमंत्रित सदस्य कौशलेंद्र प्रताप एवं डीएवी इंटर कालेज की प्राचार्य आशा कुमारी के नाम को ध्वनि मत से मंजूरी दी गई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रयुक्त पदाधिकारी की घोषणा बिहार राज्य स्काउट गाइड के पर्यवेक्षक जिला संगठन आयुक्त आद्या शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट गाइड के जिला सचिव कमलेश्वर ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन स्काउट गाइड के मुख्य जिला आयुक्त अभिषेक सिंह ने किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…