सिवान एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष बने डॉ. एहतेशाम अहमद

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य एथलेटिक्स संघ के आदेशानुसार जिला एथलेटिक्स संघ का वार्षिक आम सभा की बैठक शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक होटल के सभागार में हुई। बैठक में राज्य संघ के आब्जर्वर दिलीप कुमार एवं रिटर्निंग आफिसर अधिवक्ता दाऊद अली की निगरानी में जिला कार्यकारणी समिति का चुनाव कराया गया। इस दौरान एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर में डा. ख़्वाजा एहतेशाम अहमद को अध्यक्ष, पदम बिलोचन गिरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जावेद अशरफ खान, विकास तिवारी, डा. आसिफ हुसैन, सुप्रभात श्रीवास्तव व चंद्रमोहन तिवारी को उपाध्यक्ष, डा. अमीर उल हक़ शम्स को जिला सचिव, विनय कुमार सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी, अधिवक्ता कबीर अहमद, अधिवक्ता दाऊद अली, साबिर ईमाम वारसी, गोविंद कुमार गुप्ता व जमशेद अली को संयुक्त सचिव, पूजा कुमारी को कोषाध्यक्ष तथा एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर के एक मात्र पद पर मोहम्मद सादिक़ का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. एहतेशाम अहमद ने कार्यकारणी समिति का विस्तार करते हुए आम सदस्यों की समिति एवं तकनीति एवं गैर तकनीकी अधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया। इसमें संरक्षक के रूप में राजेश कुमार गुप्ता, सभापति के रूप में डा. के.एहतेशाम अहमद, उप सभापति के रूप में अनूप कुमार राय को चुना गया। बताया कि जिले में चुनाव के माध्यम से समिति का गठन से खेल कार्यो में नई दिशा मिलेगी और सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारियों के साथ करेंगे। इस दौरान आगामी 27वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और कार्यो को संपन्न करने का संकल्प लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026