सिवान: राष्ट्रीय लोक अदालत को ले सचिव ने की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार राय ने आगामी 9 मार्च 24 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में एक बैठक अपने प्रकोष्ठ में गुरुवार को आयोजित किया। उक्त बैठक में व्यवहार न्यायालय सिवान के नयायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार राय ने न्यायिक पदाधिकारी से आगामी 9 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आधिकाधिक मामलों का निष्पादन किस तरह से हो इसके लिए सुझाव मांगे।उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी ने सुझावों का आदान-प्रदान किया और आस्वस्त्त किया कि प्रत्येक कोर्ट द्वारा अपने स्तर से इस संबंध में प्रयास किए जाएंगे ताकि 9 मार्च तक आधिकाधिक मामले सामने आ सकें और निश्चित तिथि पर ऑन द स्पॉट मामलों का निष्पादन किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य नायक दंडाधिकारी राकेस कुमार पांडे अपर न्यायाधीश गण राजीव कुमार द्विवेदी प्रिया शेखर अमित कुमार पांडे मनीष कुमार पांडे अभिषेक कुमार अरुण कुमार तिवारी मुंशीफ़ प्रथम कोमल शांडिल्य मुंशी द्वितीय कपिल देव तथा प्रथम श्रेणी नायक दंडाधिकारी गण आलोक कुमार चतुर्वेदी अमित दयाल सुरभि सिंघानिया अजय कुमार मिश्रा श्री पार्थ, रिचा कश्यप शालिनी शुक्ला कृष्ण कुमार मनीष राय एवं अन्य उपस्थित थे। सचिव धीरेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन तिथि से पूर्व पुनः इस तरह की बैठकें जारी रहने का संकेत दिया है।बैठक में लोक अदालत के पेशकार अतुल कुमार,दीपक मिश्रा,जयप्रकाश प्रसाद व अन्य ने सुझावों को लेखबद्ध किया ताकि समयानुसार उस पर कार्य किया जा सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026