दरौली: समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त सीओ को दी गई विदाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को सीओ अरविंद कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें माला पहना तथा अंगवस्त्र, बुके व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन बीडीओ अभिषेक चंदन ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए आंदर सीओ रामेश्वर राम ने कहा कि किसी भी विभाग में सरकारी कर्मी को एक दिन सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित होता है।

उन्होंने सेवानिवृत्त सीओ के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इनकी कमी हमलोगों के बीच खलेगी। वहीं सेवानिवृत्त सीओ ने कहा कि मुझे दरौली प्रखंड की जनता एवं कर्मियों की ओर से जो स्नेह मिला है इसका मैं आभारी रहूंगा। बीडीओ ने कहा कि ऐसे तो पदाधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन कुछ पदाधिकारी ऐसे भी होते हैं जो अपने कार्य की बदौलत छाप छोड़ जाते हैं। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख शांति देवी, उपप्रमुख उमेश यादव, बीएओ विक्रमा मांझी, मृत्युंजय तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार तिवारी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024