सिवान: चंवर से वृद्ध का शव मिलने के बाद फैली सनसनी

परवेज अख्तर/सिवान: दरौली/गुठनी थाना क्षेत्र के खोर गांव के समीप चंवर से सोमवार की सुबह वृद्ध का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान टंडवा परसिया गांव निवासी चंद्रवंशी सिंह (65 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों का कहना था कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जिसका इलाज गोरखपुर के निजी अस्पताल में भी चल रहा था। परिजनों का कहना है कि रविवार की देर शाम को खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य सो गए थे। वह देर रात उठकर क्षेत्र की तरफ निकल गया। परिजनों की इसकी जानकारी सुबह में हुई। वहीं खेत की तरफ गए किसानों व चरवाहों ने शव को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर परिजन पहुंचे व शव की पहचान किए। इसकी सूचना थानाध्यक्ष रितेश मंडल को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर पहुंचे गिलटू राय, एसआई विपिन कुमार महतो, एसआई मो. मामून रशीद, मो. कलामुद्दीन ने परिजनों को ढांढस बंधाया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना था कि उसके परिवार में दो बेटे मोहन सिंह व सोहन सिंह हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं रहने से वह अंधेरे में उठकर चंवर की तरफ चला गया था। जहां अत्यधिक ठंड से उसकी मौत हो गई। पुलिस को अभी तक लिखित सूचना नहीं मिल पाई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024