सिवान: 59 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के राजेन्द्र उद्यान में प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 59 पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन निवेदित किया गया। इस दौरान लोगों ने पुण्यतिथि पर जिला प्रशासन द्वारा कोई आयोजन नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। वहीं भाकपा-माले के नेताओं ने राजेन्द्र प्रसाद को स्मरण करते हुए राजेन्द्र उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति जैसी सादगी पसंद नेता किसी-किसी के लिए होना संभव हो सका है। राजेन्द्र बाबू का निधन 28 फरवरी 1963 को पटना के सदाकत आश्रम में हुआ था। कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष पर केन्द्र सरकार अमृत महोत्सव का आयोजन कर रही है, लेकिन सत्ता का सुख भोगने वाले कई लोग अपने अतीत को भूला देते हैं। प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में माले जिला सचिव हंसनाथ राम, आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास यादव, इनौस के प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर पंडित, उमेश प्रसाद व दयानंद कुशवाहा समेत अन्य मौजूद थे।

राजेन्द्र बाबू के त्याग व बलिदान से लेनी चाहिए सीख

राजेन्द्र उद्यान में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर देशरत्न डा राजेन्द्र प्रसाद स्मृति मंच के तत्वावधान में माल्यार्पण किया गया। मौके पर वक्ताओं ने राजेन्द्र बाबू के त्याग व बलिदान से सीख लेते हुए उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की बात कही। कहा कि सीवान के लिए गर्व की बात है कि राजेन्द्र बाबू इसी मिट्टी में जन्म लिए थे। उनकी सादगी व ईमानदारी अनुकरणीय है। माल्यार्पण करने वालों में मंच के संयोजक रवि रंजन श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद रंजना श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद देवेन्द्र गुप्ता, भारत स्काउट गाइड के जिला आयुक्त अभिषेक सिंह, मुकेश कुमार बंटी, संजय श्रीवास्तव, डॉ. अमित कुमार, कौशलेन्द्र प्रताप अरविंद कुमार सिंह, विनोद श्रीवास्तव, प्रदीप पटेल, राजा कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, पवन कुमार, अमन कुमार, जयप्रकाश गौतम, राजीव कुमार गुप्ता व डॉ. मुकेश कुमार सिंह थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024