परवेज अख्तर/सिवान: सदर अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीनी विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा हुआ। सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा व एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में मामलों का निबटान किया गया। सोमवार को सात आवेदन दिए गए, जो भूमि विवाद संबंधित थे। इस दौरान जमीनी विवाद को लेकर सीओ व थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए की प्रत्येक शनिवार को थानों में कैंप लगाकर अवश्य भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई कर निष्पादन करें।
अगर कोई भी जमीनी विवाद से शिकायत पहुंचती है, तो उसे हल्के में ना ले और तुरंत जांच कर कार्रवाई करें। दोनों पक्षों से कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दें, इसके बावजूद भी अगर लोग नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। दो पक्षों के बीच का जमीनी विवाद है तो उसे जल्द से जल्द मापी करा मामले का निष्पादन करें अगर दोनों पक्ष मापी के लिए तैयार नही होते है तो उनके खिलाफ धारा 107 व 144 के तहत कार्रवाई के लिए भेजे। मौके पर सभी थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…