पटना: पुलिस की तमाम चौकसी के बावजूद अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पुलिस एक घटना को सुलझा नहीं पाती है की अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज बदमाशों ने पटनासिटी में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जहाँ एक वृद्ध महिला से करीब 17 लाख की लूट कर ली गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जमुनापुर माल के कचहरी की रहनेवाली महिला गिरजा देवी एक झोले में 17 लाख लेकर बैंक जमा करने जा रही थी। उसी दौरान तीन की संख्या में आये अपराधियों ने रुपयों से भरा झोला पिस्टल के बल पर छिनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाने पहुँचकर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।
हालांकि प्रथम दृष्टया में पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। लेकिन आगे पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की इस घटना की असलियत क्या है। फिलहाल गिरजा देवी ने बताया की उन्होंने जमीन बेचा था। जिसका रुपया लेकर वह बैंक में जमा करने जा रही थी। इसी बीच अपराधियों ने रुपये लूट लिया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…