सिवान: शराब के साथ सात तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखरांव गांव से पुलिस ने शराब के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार करते हुए वाहन एवं शराब को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लखरांव गांव में शराब की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो उक्त स्थान से 55 कार्टन बंटी बबली, एक कार्टन बियर, दो कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वही इनके पास से नौ मोबाइल, दो बाइक और एक स्कार्पियो बरामद किया गया है।

गिरफ्तार तस्करों में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कपियां बुजुर्ग गांव निवासी सोनू कुमार, छपिया बुजुर्ग गांव निवासी रवि उर्फ रविरंजन कुमार, यूपी के गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के बांकी खुर्द गांव निवासी अंकित कुमार, बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी अखिलेश राम, रासरा थाना क्षेत्र के लवकड़ा गांव निवासी मुकेश कुमार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बनहारा निवासी सुमित कुमार एवं विपीन कुमार है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026