सिवान एसपी की अगुवाई में छह घंटे तक हुई आपराधिक घटनाओं एवं उससे संबंधित कार्रवाई पर चर्चा

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में रविवार को एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की।क्राइम मीटिंग में जिले में बढ़े रहे लूट-पाट एवं हत्या की घटनाओं में कमी लाने और अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया।चेतावनी दी कि अपराध का ग्राफ बढ़ा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने थानाध्यक्षों को स्पष्ट हिदायत देते हुए कहा कि कांडों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष नपेंगे। कहाकि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्वयं रात्रि-गश्त करेंगे।

शराब की मामले पर कहा कि हर हाल में शराब तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।मीटिंग में जिले के सभी थानाध्यक्षों से अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देने के बाद प्रत्येक थाने में आपराधिक घटनाओं,लूट-पाट, हत्या सहित अन्य घटनाओं में अब तक प्रशासनिक कार्रवाई और उपलब्धि के बारे में जाना। इसके बाद अपराध के पूर्व के रिकार्ड और वर्तमान के बारे में पूछताछ की। सभी थानों के थानेदार से बारी-बारी से पूछताछ हुई।साथ ही शराब धंधेबाजों के खिलाफ धड़ -पकड़ अभियान तेज करने का भी निर्देश दिया गया है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को लंबित आपराधिक मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026