परवेज अख्तर/सिवान: सिवान शहर में सात अक्टूबर को देश के नामी गिरामी शायर एकता इंडोर स्टेडियम में रात आठ बजे से आल इंडिया मुशायरे में शायरी की महफिल सजाएंगे। इस मुशायरे का आयोजन लायंस क्लब और यूनिटी एंड पीस फाउंडेशन के तत्वावधान में हो रहा है। आल इंडिया मुशायरे के आयोजन समिति के सदस्यगण डा. अमजद खान, डा. शादाब, रूपेश कुमार, डा. शाहनवाज आलम, डा. के एहतेशाम ने बताया कि मुशायरे के मंच को लुत्फ से जवां करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात शायर वसीम बरेलवी करेंगे।
जबकि मुशायरे की निजामत अपने सौम्य अंदाज के लिए प्रसिद्ध शायर नदीम फर्रुख करेंगे। मुशायरे में शायर जौहर कानपुरी, अजहर इकबाल, शायरा शबीना अदीब, शायरा चांदनी शबनम, आदिर शान बढ़ाएंगे। मुशायरे के मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईएएस एमए इब्राहिमी होंगे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…