परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस से उतरने के दौरान बुधवार को एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के दीवान चक गांव निवासी मनोज यादव के रूप में की गई। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि मेरे भैया और भाभी आनंद बिहार जाने वाले थे। मैं मैरवा स्टेशन पर 14005 सीतामढ़ी से चलकर आनंद बिहार को जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस में उन्हें सवार कराने गया था।
ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकी तो मैं उन्हें ट्रेन में बैठा कर समान को उनके सीट तक रखने चला गया। तभी ट्रेन खुल गई और उतरने के क्रम में मैं गिरकर घायल हो गया। जीआरपी ने मुझे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…