सिवान: रजिस्ट्री कचहरी स्थित काली मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री कचहरी स्थित मां काली मंदिर में चोरों ने मुकुट सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली है. घटना शनिवार की रात्रि की बतायी जाती है. चोरों ने जिस मंदिर में घटना को अंजाम दिया है, उसके एक ओर रजिस्ट्री कचहरी है, जबकि दूसरी तरफ न्यायिक पदाधिकारियों का आवास है. यह क्षेत्र हाइ सेक्यूरिटी जोन में आता है. रजिस्ट्री कचहरी में भी रात में गार्ड रहते हैं. दशकों पुराने मंदिर से श्रद्धालुओं का आस्था जुड़ा है. घटना के बाद लोगों से मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों को लेकर चिंता और आक्रोश दोनों है. इधर चोरी के घटना की जानकारी तब हुई जब रविवार की सुबह मंदिर के पुजारी मंदिर का कपाट खोल सुबह की पूजा करने गए.

देखा कि मां काली की प्रतिमा से मुकुट गायब है. शोर मचाते हुए पुजारी ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को देते हुए मंदिर समिति को भी दिया. जहां मंदिर समिति के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे इसकी जानकारी पुलिस को दी. चोरी की सूचना के बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पयी. पुजारी ने बताया कि मंदिर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने मुकुट के साथ अन्य सामानों के चोरी जाने की बात बतायी. पुलिस अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष जयप्रकाश पंडित ने बताया कि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026