परवेज अख्तर/सिवान: असांव थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव में रविवार की रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो झोपड़ीनुमा मकान राख हो गए. इनमें कमलावती देवी व शिवकुमार राजभर के घर राख हुए हैं. इस घटना में दोनों घरों के हजारों की संपत्ति राख हो गई. अगलगी की इस घटना में कमलावती देवी व महेंद्र राजभर झुलस कर जख्मी हो गए हैं. ग्रामीणों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.
इधर घटना की सूचना मिलते ही मुखिया अमरनाथ राम घटनास्थल पहुंच बिजली कंपनी को इसकी सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई. घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया है. ग्रामीणों ने बताया कि अगर आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो दर्जनों घर आग की चपेट में आ जाते. ग्रामीणों ने बिजली कंपनी पर आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मी जर्जर तारों को बदलते नहीं है. फलस्वरुप आए दिन करंट प्रवाहित तार टूट कर गिरने से आग लग जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…