सिवान: सिरफिरे ने धारदार हथियार के वार से सास-ससुर और पत्‍नी को उतारा मौत के घाट, जेवर लेकर फरार

परवेज अख्तर/सिवान: एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्‍या कर दी गई है। मारे गए लोगों में पति, पत्‍नी और उनकी बेटी शामिल है। वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह बताया जा रहा है। आरोप है कि वारदात को इस परिवार के सनकी दामाद ने अंजाम दिया है। रविवार की देर रात उसी ने अपनी पत्‍नी, सास और ससुर को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद वह घर में रखे जेवर लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार सीवान के दरौंदा के भीखाबांध गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्‍यों की हत्‍या कर दी गई। घटना को अंजाम देने वाला शख्‍स कोई और नहीं बल्कि घर का दामाद है। उसके छोटे बेटे ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार रविवार की देर रात सनकी दमाद ने अपनी पत्नी, सास व ससुर की धारदार हथियार से काट हत्या कर दी। मृतकों में अलसेन साई(75वर्ष), नजमा खातून(70वर्ष) व नसीमा खातून(30वर्ष) शामिल है।

घटना को घर के अंदर ही अंजाम दिया गया है। दो मृतकों का शव घर के अंदर पाया गया। जबकि एक मृतक का शव घर के बाहर पाया गया। ऐसा लग रहा है कि तीनों जान बचाने के लिए भागने का प्रयास कर रहे होंगे। दो के गर्दन पर वार किया गया है। जबकि एक के गर्दन व पेट में वार किया गया है। तीन लोगों की हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित दमाद घर में रखे जेवर लेकर फरार हो गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026