सिवान: हड़ताल में शामिल होने व कार्य में लापरवाही बरतने को ले छह आंगनबाड़ी सेविकाएं बर्खास्त

29 सितंबर से लगातार हड़ताल पर रहने पर कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के आह्वान पर 29 सितंबर से लगातार हड़ताल पर रहने पर कार्रवाई करते हुए जिले के छह आंगनबाड़ी सेविकाओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें चयन मुक्त कर दिया गया है। जिला बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्खास्त किया गया है।

उनमें बाल विकास परियोजना बसंतपुर की आंगनबाड़ी सेविका ममता कुमारी, पूनम कुमारी श्रीवास्तव, बाल विकास परियोजना दरौली के करनई केंद्र की सेविका विमला देवी, अमरपुर केंद्र की सेविका शकुंतला देवी, मनियार केंद्र की सेविका प्रिया यादव व कशिला पचबेनिया केंद्र की सेविका पूर्णिमा कुमारी शामिल हैं। तथ्यात्मक बिंदुओ एवं अभिलेखों को ध्यान में रखते हुए इनके घाेर उल्लंघनकारी आचरण, असंवेदनशीलता, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन में विफलता एवं कार्य में लापरवाही को लेकर विधि सम्मत कार्रवाई करते चयनमुक्त किया गया हैै।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024