परवेज अख्तर/सिवान: जदयू प्रदेश कमेटी में सीवान के छह लोगों को जगह मिली है. इनके मनोनयन से संगठन को मजबूती मिलेगी. उक्त बातें राज्य परिषद सदस्य एवं सारण प्रमंडल मीडिया प्रभारी निकेश चन्द्र तिवारी ने कही. श्री तिवारी ने बताया कि प्रदेश कमेटी में 29 उपाध्यक्ष, 60 महासचिव,114 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष एवं 7 प्रवक्ता बनाए गए हैं, जिसमें सीवान से दो लोगों को महासचिव और चार को सचिव बनाया गया है. जिप अध्यक्ष संगीता यादव व शम्भू प्रसाद को महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, राजेश्वर चौहान, संदेश महतो व संजय कुशवाहा को सचिव बनाया गया है.
जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी ने सभी नव मनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व सीवान को अच्छी भागीदारी दिया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर, विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह, प्रो. अभय कुमार, बबलू चौहान, जफर अहमद गनी, प्रवक्ता सुनील कुमार, मोहन राजभर, अमोद प्रियदर्शी, नंदलाल राम, नवीन कुमार सिंह, मृत्युंजय कुशवाहा, रंजीत यादव, सौरभ कुमार कुशवाहा, आजाद खान, हरेराम कुशवाहा, मणिकांत गौड़, शेष नाथ सिंह, बैद्यनाथ महतो सहित अनेक लोग शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…