परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर पंचमंदिरा स्थित एक मकान में किराया में रहा रही महिला के बंद कमरे से अज्ञात चोरों ने 30 हजार नगद सहित लाखों की चोरी कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं. मामले में पीड़िता ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी हैं. पीड़िता पूजा देवी ने बताया कि वह सतिघाट बक्सर जिला की निवासी है. वर्तमान में रिंकू कुमारी, शांति नगर पंचमंदिरा के मकान में किराया पर रहती है.
कुछ घरेलू कार्य से वह सात जून को ताला लगा कर अपने पैतृक जिला गई थी. 22 जून की सुबह मेरे मोबाइल पर फोन आया कि मकान में चोरी हो गई हैं. जब सीवान आई तो देखा कि सारा सामान बिखार हुआ हैं. सोने का गहना, चांदी का पायल, कंगन छह जोड़ा, 30 हजार नगद सहित अन्य सामानों की चोरी हुई हैं. पुलिस अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…