सिवान: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले भर से किया गया मिट्टी संग्रह

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मिट्टी संग्रहण का कार्य जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को रघुनाथपुर विधानसभा के हुसैनगंज स्थित फरीदपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरूल हक के आशियाने से शुरुआत की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह बंगाल भाजपा के प्रभारी मंगल पांडेय ने मिट्टी संग्रह किया।

फरीदपुर में ही बलिदानी अशोक कुमार की प्रतिमा के पास से, सेवानिवृत्त सुखदेव सिंह, सेवानिवृत्त पप्पू सिंह, रघुनाथपुर ब्लाक के चकरी पंचायत में बलिदानी परमात्मा सिंह पटेल, सेवानिवृत्त शोएब सिंह, हरदोपट्टी में रामविलास शर्मा, परहिया में ओमप्रकाश दूबे ,खुजवा में पासपति नाथ गुप्ता, हसनपुरा ब्लाक के पियाउर पंचायत में सेवानिवृत्त राम प्रसाद सिंह, लालमोहर यादव के निवास से मिट्टी संग्रह किया गया।

इस अवसर मुख्य अतिथि मंगल पांडेय ने उपस्थित लोगों से कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र भक्ति जागरण है। इसमें देश के लिए अपना बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन करने का एवं जो सेना से सेवा निवृत्त कहीं ना कहीं मां भारती के सेवा में हैं, उन्हें सम्मानित करना हैं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पंच प्रतिज्ञा प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान ने कराया। मौके पर पूर्व विधान पार्षद सह काेआपरेटिव अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, शर्मानंद राम, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, धन्नजय सिंह, सुशीला देवी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जितेश सिंह, मिडिया प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता, प्रवक्ता दीनानाथ पटेल आदि लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026