परवेज अख्तर/सिवान: 13105 कोलकाता सियालदह-बलिया एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा एक यात्री गायब हो गया।जिसकी तलाश में बुधवार को पूरे दिन उनके स्वजन लगे रहे। ऐसे में स्वजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी है। यात्री की पहचान चैनपुर ओपी क्षेत्र के बंगरे के बारी निवासी मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई। इस संबंध में भतीजा रवि रमन ने बताया कि उसके चाचा कोलकाता में पूरे परिवार के साथ रहते है।
12 सितंबर की दोपहर सियालदह से छपरा के लिए 13105 कोलकाता सियालदह-बलिया एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए। सुबह जब ट्रेन छपरा पहुंची, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे तो उनके मोबाइल पर फोन किया गया। फोन बंद आ रहा था। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन बुधवार की देर शाम तक उनका कुछ भी पता नहीं चला है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…