सिवान: शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे दामाद की सड़क हादसे में मौत, ससुर घायल

यूपी के भाटपार थाना के पिपरहिया में हुआ हादसा

परवेज अख्तर/सिवान: यूपी के भाटपार थाना क्षेत्र के पिपरहिया के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सीवान अंतर्गत कोइरी टोलवा के रहने वाले 70 वर्षीय अनवत भगत के नतिनी की शादी तय है. शादी का कार्ड देने के लिए ससुर अपने दामाद जनपद गोपालगंज के एकडंगा बाजार के रहने वाले 40 वर्षीय विजय भगत पुत्र महेंद्र के साथ मोटरसाइकिल से उत्तर प्रदेश के खामपार थाना अंतर्गत खैराट गांव में जा रहे थे.

अभी वह भाटपार रानी थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव के समीप पहुंचे थे कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने विजय को मृत घोषित कर दिया. जबकि अनवत भगत की हालत गंभीर देख उन्हें महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026