हुसैनगंज: एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर अत्याधुनिक हथियार से फायरिंग मामले में दीपक चढ़ा पुलिस के हत्थे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एमएलसी चुनाव के समाप्ति के बाद अपने काफिले के साथ घर लौट रहे प्रत्याशी रईस खान पर अत्याधुनिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला दी।गिरफ्तार आरोपित सिवान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सुरेश प्रसाद का पुत्र दीपक प्रसाद है।दीपक प्रसाद को घटना के बाद से पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी लेकिन वह पुलिस पकड़ से बाहर था।यहां बताते चले कि एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर हुए अत्याधुनिक हथियार से फायरिंग के दौरान इनके कई समर्थक सदीद तौर पर जख्मी हो गए थे।तथा एक राहगीर की मौत भी हो गई थी।

जबकि प्रत्याशी रईस खान बाल बाल बच गए थे।इस घटना के बाद स्थानीय हुसैनगंज थाने में प्रत्याशी रईस खान के लिखित तहरीर पर एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सिवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश के आलोक में एक तेजतर्रार पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया था।जहां गठित टीम ने पूर्व में कई नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला चुकी है।और अभी तक यह मामला अनुसंधान अंतर्गत है।इसी मामले में पुलिस ने दीपक प्रसाद नामक आरोपी को धर दबोचा है।इस संदर्भ में हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।और गहराई पूर्वक पूछताछ के बाद गुरूवार को उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।जहां न्यायाधीश ने उसे जेल की हवा खिला दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024