सिवान: पुत्र मोहम्मद सईद अख्तर ने पिता की चाकू से गोदकर की हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद साबुन टोली मोहल्ले में बुधवार को अपराह्न लगभग 1:00 बजे एक सनकी इकलौते पुत्र ने अपने 60 वर्षीय पिता की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. मृतक का नाम मोहम्मद सईद अख्तर है जो नगर थाना क्षेत्र के साबुन टोली मोहल्ले के निवासी स्वर्गीय खालिद का पुत्र था. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मोहम्मद सईद अख्तर एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करते थे. अपराह्न में दुकान से खाना खाने के लिए घर आए. परिजनों ने बताया कि उस समय घर में उनका पुत्र अरमान मौजूद था.

पिता के घर पर पहुंचते ही बेवजह व चाकू लेकर अपने पिता पर टूट पड़ा तथा चाकू से गोद कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से मृतका की पत्नी ने जख्मी मोहम्मद सईद अख्तर को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि हमलावर पुत्र अरमान मानसिक रूप से विक्षिप्त है.इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर सुदर्शन राम सदर अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि हत्या करने वाले पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026