परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाने की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव में छापेमारी कर एक देसी कट्टा व एक गोली के साथ बदमाश रोहित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बड़हरिया थाना क्षेत्र के अलावा दीपावली के करीब पिपरा गांव से छीनी गई बाइक को भी बरामद की है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि रोहित मिश्रा से पूछताछ के बाद बुधवार को उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया।
बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश रोहित का आपराधिक इतिहास रहा है। गोरेयाकोठी थाने में पहले उस पर एक हत्या से संबंधित प्राथमिकी है। वहीं अभी हाल में थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास से छीनी गई व बड़हरिया थाना क्षेत्र से बाइक की लूट मामले में वह फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों बाइक को भी बरामद कर ली है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…